• 19/05/2024

अवैध संबंध के शक में ससुर ने रचा मौत का खेल,गड़ासे से काटकर नवविवाहिता की कर दी हत्या!

अवैध संबंध के शक में ससुर ने रचा मौत का खेल,गड़ासे से काटकर नवविवाहिता की कर दी हत्या!
Spread the love

बलरामपुर जिले के चेरा गाँव में एक हैरान कर देने वाला मर्डर सामने आया हैं। यहाँ एक परिवार ने अपनी नवविवाहित बहू की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को पास के कुंए में फेंक दिया।

परिवार के मुखिया यानी ससुर को शक था कि उनकी बहू का किसी के साथ अफेयर चल रहा हैं।वह अक्सर मोबाइल पर व्यस्त रहा करती थी जिससे उनका शक और भी मजबूत होता चला गया। हत्या की पूरी साजिश ससुर ने रची थी, जबकि इसमें मृतका की सास, उसका पति और देवर भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि झारखण्ड की रहने वाली पूजा यादव की शादी आशीष यादव से हुई थी। शादी के बाद बहू अक्सर मोबाइल फोन पर बातें किया करती थी। इसे घरवालों को शक था कि किसी के साथ उसका अफेयर चल रहा हैं। इसी शक में ससुर ने गंडासे से गले में वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड में पूजा का पति भी शामिल था। सभी ने मिलकर उसकी लाश पास के कुंए में डाल दी। वही जब मृतका के मायके पक्ष ने पूछा तो बताया कि वह किसी लड़के के साथ भाग गई हैं।

वही जब पूजा की लाश कुंए से बरामद की गई तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। हत्या की खबर जैसे ही सामने आई, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल में जमकर हंगामा किया। बहरहाल पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।

Related post

चेंबर ऑफ कॉमर्स के फंड और मतदाता सूची पर मचा बवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

चेंबर ऑफ कॉमर्स के फंड और मतदाता सूची पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के चैंबर ऑफ कॉमर्स में फंड और मतदाता सूची को लेकर बवाल मचा हुआ है। चैंबर के पूर्व…
कांग्रेस का मौन सत्याग्रह; महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह; महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आज प्रदेश भर में मौन प्रदर्शन किया जा रहा है।जिला…
गुंडों का आतंक! सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई, मदद के लिए लगाता रहा गुहार

गुंडों का आतंक! सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई,…

Spread the loveरायपुर के गुढ़ियारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गुंडे बेसबॉल बैट से युवक की बेदम पिटाई कर…