• 15/06/2026

सुकमा की बेटियों ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स फुटबॉल में जीता गोल्ड

सुकमा की बेटियों ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स फुटबॉल में जीता गोल्ड
Spread the love

00 वन मंत्री कश्यप ने दी बधाई, कलेक्टर ने सराहा खिलाडिय़ों का प्रदर्शन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाडिय़ों (शारदा और पूजा) ने पहले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड) जीता है। छत्तीसगढ़ की टीम ने रोमांचक फाइनल में झारखंड को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

सुकमा जिले की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिले के दूरस्थ गांवों से आने वाली फुटबॉल खिलाड़ी शारदा प्रधानी (ग्राम चिपुरपाल) और पूजा माड़वी (ग्राम कोलईगुड़ा, कोंटा) ने प्रथम नेशनल ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर नई उपलब्धि हासिल की है। वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया योजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की विजेता फुटबॉल टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं। टीम ने सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश को हराने के बाद फाइनल मुकाबले में झारखंड को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिलाडिय़ों की सफलता में खेलो इंडिया फुटबॉल कोच शिवेंद्र ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दूरस्थ गांवों की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान
शारदा और पूजा वर्तमान में आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

कलेक्टर ने खिलाडिय़ों से की मुलाकात
स्वर्ण पदक जीतने के बाद दोनों खिलाडिय़ों ने कलेक्टर अमित कुमार से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण और खेल संबंधी अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना से मिलेगा आर्थिक सहयोग

कलेक्टर अमित कुमार ने दोनों खिलाडिय़ों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी। साथ ही उन्होंने विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। यह सहयोग खिलाडिय़ों को आगे बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।
युवाओं के लिए बनी प्रेरणा
जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिए जाने का ही परिणाम है कि सुकमा जैसे दूरस्थ जिले की बेटियां राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। शारदा और पूजा की सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी  विरुपाक्ष पौराणिक भी उपस्थित थे।

 

 

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…