• 15/06/2026

जशपुर जिले में 2.68 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ

जशपुर जिले में 2.68 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ
Spread the love

00 497 उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से हो रहा राशन वितरण
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में इन योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 497 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं, जहां ई-पॉस मशीनों के माध्यम से आधार आधारित खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। राशन कार्ड से लिंक आधार संख्या के आधार पर पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी एवं सुगम तरीके से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले में कुल 2 लाख 68 हजार 108 राशन कार्डधारी हितग्राही खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इनमें 2 लाख 51 हजार 358 बीपीएल तथा 16 हजार 780 एपीएल श्रेणी के हितग्राही शामिल हैं। प्रदेश में राशन कार्ड की श्रेणी के अनुसार हितग्राहियों को प्रतिमाह 10 किलोग्राम से 35 किलोग्राम तक चावल प्रदान किया जाता है। वहीं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अंत्योदय श्रेणी के हितग्राहियों को चावल के साथ प्रति माह 2 किलोग्राम चना एवं 1 किलोग्राम शक्कर भी उपलब्ध कराई जाती है। खाद्य सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी संचालन से जिले के हजारों परिवारों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनकी खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

 

 

Related post

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क बनाने भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल…

Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित रायपुर। भारत औद्योगिक विकास योजना के…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री  राम विचार नेताम बैठक में हुए…
CG Train : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, यात्रा से पहले जरूर देख लें ये खबर

CG Train : ट्रेन से सफर करने वालों के…

Spread the loveबिलासपुर। रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ट्रैक…