• 07/10/2024

कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भीषण ब्लास्ट, चीनी इंजीनियर्स के काफिले को बनाया निशाना, विस्फोट की जांच शुरू

कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भीषण ब्लास्ट, चीनी इंजीनियर्स के काफिले को बनाया निशाना, विस्फोट की जांच शुरू
Spread the love

पाकिस्तान के कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भीषण ब्लास्ट की घटना सामने आई है। ब्लास्ट में चीन के दो नागरिकों समेत कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। वहीं घटना में करीब दस लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चीन के दूतावास ने कहा है कि बिजली परियोजना में काम करने वाले चीनी इंजीनियर्स के काफिले को निशाना बनाया गया था। आतंकी संगठन बलूचिस्तान नेशनल आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि ब्लास्ट के लिए IED का इस्तेमाल किया गया था। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी।

विस्फोट की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज हासिल की जा रही है। प्रांतीय गृह मंत्री ने दावा किया कि ‘रिपोर्टों से पता चल रहा है कि यह एक आईईडी ब्लास्ट था।’विस्फोट सिंध प्रांत में बिजली परियोजना में काम कर रहे चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था।

अलगाववादी बलूचिस्तान नेशनल आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया गया है कि विस्फोट विदेशी नागरिकों के वाहनों के पास किया गया था। उन्होंने कहा, ‘विस्फोट उस जगह हुआ, जहां बम रोधी दस्ता अपने आगंतुकों का इंतजार करता है और उन्हें गंतव्य तक ले जाता है।’

Related post

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार का इनाम घोषित, DCP ने जारी किया संपर्क नंबर…

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी…..

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग…
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला…

Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को…