• 10/07/2024

डैम में फेंका सिर, बोरे में भरी टुकड़ों में लाश, इलाके में फैली सनसनी

डैम में फेंका सिर, बोरे में भरी टुकड़ों में लाश, इलाके में फैली सनसनी
Spread the love

कोरबा में टुकड़ों टुकड़ों में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।हाथ और पैर को काटकर बोरे में डालकर इसे एक तालाब के पास फेंका गया है। उससे कुछ दूर पर बोरे में कटा हुआ सिर मिला। बोरे में एक पासपोर्ट भी रखा हुआ था। जिसमें मोहम्मद वसीम अंसारी लिखा हुआ है।

 

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त बांघापारा के ग्रामीण डेम में नहाने के लिए गए इस दौरान डेम के पास झाड़ियों में बदबू आने लगा उन्हें कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई और पास जाकर देखा तो एक बोरा और स्कूली बैग नजर आया और उस पर से दुर्गंध आना शुरू हो गया था। इसकी सूचना चैतमा चौकी पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए जांच कार्यवाही शुरू की।तालाब के पास ढूंढने पर गोताखोरों को गोपालपुर बांघापारा डैम में कटा हुआ सिर एक बोरे में रखा हुआ मिला।बोरे के अंदर एक पासपोर्ट भी रखा हुआ था।

 

यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी चैतमा के गांव गोपालपुर का है।जहां एक तालाब के पास झाड़ियां में युवक की लाश टुकड़ों में मिली है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।अब तक की जानकारी के अनुसार यह शव एक युवक का है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।शरीर के कई हिस्से गायब है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही

है।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…