• 07/07/2024

होटल बेबीलोन इन में मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

होटल बेबीलोन इन में मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

छत्तीसगढ़ रायपुर के बेबीलॉन इन होटल में एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के रूम नंबर 416 में एक युवती की लाश मिली। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर, युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड का शव उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला।

युवक-युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवती की रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती अंबिकापुर के रहने वाले थे।

जानकारी मिली है कि अंबिकापुर की रहने वाली युवती रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। युवक भी अंबिकापुर का रहने वाला था। युवती की पहचान वाणी के रूप में हुई है।जबकि रेलवे ट्रैक के पास जो युवक की लाश मिली है, उसकी पहचान विशाल के रूप में हुई है। दोनों को होटल के आसपास एक साथ देखा गया था।

इसके चलते पुलिस का अनुमान है कि पहले विशाल ने होटल में वाणी की हत्या की होगी, उसके बाद खुद रेलवे ट्रैक के नीचे आकर जान दे दी। फिलहाल युवती किस वजह से आई थी और होटल में रुकी थी, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा करेगी।

Related post

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…
मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…