• 22/05/2024

कुकिंग ऑयल को बार-बार गर्म करने से बढ़ सकता है बीमारियों का जोखिम, जानें इसे रीयूज करने का सही तरीका

कुकिंग ऑयल को बार-बार गर्म करने से बढ़ सकता है बीमारियों का जोखिम, जानें इसे रीयूज करने का सही तरीका
Spread the love

अक्सर घरों में पूरी या पकौड़े बनाते हैं, तो कढ़ाई में तेल बच जाता है। ऐसे में महिलाएं तेल को संभालकर रख देती हैं और फिर धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल करती हैं। जबकि इस तेल का दोबारा इस्तेमाल करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

अगर कुकिंग ऑयल का बार-बार गर्म करके इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे कैंसर और हृदय रोगों के विकसित होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। आईसीएमआर का कहना है कि अगर वेजिटेबल ऑयल को बार-बार गर्म किया जाता है, तो इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

दरअसल, कुकिंग ऑयल को बार-बार गर्म करने से इसमें जहरीले यौगिक उत्पन्न हो सकते हैं। ये यौगिक हृदय रोगों और कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, अगर तेल को बार-बार गर्म करके, रीयूज किया जाता है तो इससे विषाक्त पदार्थ भी पैदा हो सकते हैं। इसकी वजह से शरीर में मुक्त कण यानी फ्री रेडिकल्स बढ़ सकते हैं। इससे शरीर में सूजन और कई अन्य तरह की बीमारियां शरीर में विकसित हो सकती है। ऐसे में आपको कूकिंग ऑयल को बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए।

आपको बता दें कि अगर अधिक तापमान पर तेल को पकाया जाता है, तो इसमें मौजूद फैट, ट्रांस फैट में बदल जाते हैं। ट्रांस फैट हानिकारक होते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं। आईसीएमआर के अनुसार, कूकिंग ऑयल का रीयूज एक से दो दिन के अंदर हो जाना चाहिए।

हालांकि, तेल का दोबारा उपयोग तलने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आप खाने में तड़का लगाने के लिए तेल का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसका रीयूज 1-2 दिनों के भीतर ही कर देना चाहिए। लंबे समय बाद तेल का रीयूज नहीं करना चाहिए।

Related post

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की होगी व्यवस्था, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने में निभाएंगे…
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन रामगढ़ के विकास के लिए 1…
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल) का झुंड

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल)…

Spread the loveवन मंत्री कश्यप के मार्गदर्शन में संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत…