• 06/06/2023

रीपा से मिल रही आर्थिक समृद्धि, रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई खुलने से मिला रोजगार

रीपा से मिल रही आर्थिक समृद्धि, रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई खुलने से मिला रोजगार
Spread the love

गौठान में बनाए गए रीपा में रेडीमेड वस्त्रों के निर्माण से महिला समूहों को उन्हें न केवल रोजगार मिल रहा है, बल्कि उन्हें अच्छी खासी आमदनी भी हो रही है। महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रेडिमेड वस्त्र निर्माण इकाई से 8 से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाएं जुड़ी है।

इस रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई में पेटीकोट, टी-शर्ट के रेडीमेड वस्त्र निर्माण किया जा रहा है। इस रेडीमेड इकाई में निर्मित सामग्रियों का मूल्य 06 लाख 97 हजार रुपये तथा उत्पादित सामग्रियों की कुल लागत 04 लाख 91 हजार रुपये है।

इस इकाई में सांई बाबा स्वसहायता समूह, जय मां तुलसी स्वसहायता समूह, भारत माता स्वसहायता समूह, जय गंगा मईया स्वसहायता समूह, जय मां शाकम्भरी स्वसहायता समूह, जय मां दंतेश्वरी स्वसहायता समूह, मीनिमाता स्वसहायता समूह, नर्मदा स्वसहायता समूह आदि की महिलाएं जुड़ी हैं।

रेडीमेड वस्त्र निर्माण से जुड़ी हीरमोतीन बाई ने बताया कि उनके गांव में रेडीमेड वस्त्र निर्माण ईकाई के शुरू होने से उन्हें गांव में ही अपने मन पसंद काम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले वे अपने घर में सिलाई-बुनाई का कार्य किया करती थी, लेकिन इसके लिए जरूरी सामग्रियों का समूचित प्रबंध नहीं होने से वे इस कार्य को अच्छी तरह से नहीं कर पाती थी। जिसके कारण उसे कोई खास आमदनी नहीं मिलती थी।

लेकिन आज उनके गांव के रीपा में रेडीमेडी वस्त्र निर्माण इकाई प्रारंभ होने से उन्हें भरपूर काम मिल रहा है। पुष्पलता ने बताया कि अपने घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद रीपा में आकर रेडीमेड वस्त्र का निर्माण कर रही हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने महिलाओं को रोजगार प्रदान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related post

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की 00 प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर…
छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक नियुक्तियां : 15 नगरीय निकायों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने…