• 31/03/2023

ED: भिलाई में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर ED का छापा, रायपुर में अधिकारियों और शराब कारोबारियों को पूछताछ के बाद छोड़ा

ED: भिलाई में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर ED का छापा, रायपुर में अधिकारियों और शराब कारोबारियों को पूछताछ के बाद छोड़ा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी है। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद सभी कारोबारियों औऱ अधिकारियों को छोड़ दिया। इन सबके बीच ईडी की टीम ने भिलाई 3 के गांधी नगर में एक ट्रांसपोर्टर अचल भाटिया के यहां दबिश दी। वहीं ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में बाहर कांग्रेसियों और ट्रांसपोर्टर व्यवसाईयों ने धरना देकर नारेबाजी शुरु कर दी।

ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ आज दोपहर भिलाई 3 स्थित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर पहुंची। देर शाम तक ईडी की टीम घर के अंदर दस्तावेजों को खंगालते रही। इस दौरान किसी को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया गया।

Also Read: CG में कांग्रेस की मशाल रैली में हादसा, 6 कार्यकर्ता झुलसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में 28 मार्च से एक बार फिर ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। 29 मार्च को ईडी की टीम IAS अनिल टुटेजा, शराब कारोबारी बलदेव सिंह भाटिया, अमोलक भाटिया, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, उनके भाई अनवर ढेबर, दुर्ग के गैंगस्टर विनोद सिंह, पप्पू बंसल, अतुल सिंह, उदय राव, संजीव फतेपुरिया और आबकारी अफसर एपी त्रिपाठी के ठिकानों पर दबिश दी। अगले दिन 30 मार्च गुरुवार को ईडी की टीम ने सभी को रायपुर स्थित दफ्तर तलब किया गया और लंबी पूछताछ की गई।

इसके साथ ही सभी को गिरफ्तारी के चर्चे के साथ ही रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश करने की तैयारी को लेकर खबरें आने लगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी कोर्ट में तैनात किया गया था। पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था। पूछताछ के बाद आज दोपहर को सभी को छोड़ा गया।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…