• 02/08/2024

राहुल गांधी के घर छापा मारने की ED कर रही तैयारी!, कांग्रेस नेता ने कहा- चाय और बिस्किट मेरी तरफ से

राहुल गांधी के घर छापा मारने की ED कर रही तैयारी!, कांग्रेस नेता ने कहा- चाय और बिस्किट मेरी तरफ से
Spread the love

राहुल गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छापा मारने की योजना बनाई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। राहुल गांधी ने लिखा कि ईडी मेरे खिलाफ छापेमारी की योजना बना रही है। मैं ईडी का खुले दिल से इंतजार करूंगा। कांग्रेस नेता का कहना है कि लोकसभा में जो उन्होंने जो भाषण दिया था। उसकी वजह से सरकार उन्हें निशाना बनाने जा रही है।

राहुल गांधी ने क्या पोस्ट किया था?

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “जाहिर है, 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से।” राहुल गांधी ने अपने इस पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय को भी टैग किया है।

एजेंसियों ने सरकार के सामने टेके घुटने- प्रियंका

कांग्रेस नेता की इस पोस्ट के बाद देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एजेंसियों की चुनिंदा कार्रवाई यह दिखाती है कि इन एजेंसियों ने सरकार के सामने घुटने टेक दिए हैं।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “उन्हें (राहुल गांधी को) यह जानकारी मिल रही है कि ईडी अधिकारी उनके आवास पर छापेमारी कर सकते हैं। जब सरकार डर जाती है तो वह ईडी और सीबीआई को आगे करती है। हम लगातार इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि यह सरकार ईडी, आईटी और सीबीआई के हवाले से अपना एजेंडा चलाते रहेगी। इसी तरह से महुआ मोइत्रा, संजय राउत, संजय सिंह, हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ किया है। ये चुनिंदा कार्रवाई दिखाती है कि इन एजेंसियों ने सरकार के सामने कैसे घुटने टेक दिए हैं।”

 

Related post

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया…
भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया।…
छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर साय ने की माझी से चर्चा

छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…