• 02/08/2024

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती
Spread the love

हापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बागड़पुर के पास अनियंत्रित होकर कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दो कांवड़ियों की मौत हो गई। इसके अलावा 16 घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद 11 लोगों को मेरठ रेफर करना पड़ गया।

 

दरअसल गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी जल भरने के लिए ब्रजघाट जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव बागड़पुर के पास पहुंची, तो अचानक बैलेंस बिगड़ गया।

हादसे के बाद ट्राली में सवार कांवड़ियों में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हॉस्पिटल में 2 श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। बाकी सभी का इलाज जारी है।

Related post

लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक को ऐसी सजा… सुनकर उड़ जाएंगे होश

लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां लड़की को भगाकर ले जाने पर…
कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी कैबिनेट मंत्री की पत्नी की तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी कैबिनेट मंत्री की पत्नी की…

Spread the loveयूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद की पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें आनन…
पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की…

Spread the loveगाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग…