• 20/04/2024

चाकू दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, मंकी कैप पहने चोर CCTV में कैद

चाकू दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, मंकी कैप पहने चोर CCTV में कैद
Spread the love

भोपाल में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी से एक बार फिर बदमाशों ने चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद भी हुई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के प्राइड सिटी का है। जहां अलसुबह करीब तीन बजे महिला को घर में अकेला देख 3 चोर बाउंड्रीवाल का तार काटकर अंदर घुसे। फिर चाकू दिखाकर महिला को डराया धमकाया और डायमंड नेकलेस (हीरे की हार) समेत तमाम चीजें चुरा ले गए।

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में तीनों चोर मंकी कैप पहने नजर आ रहे हैं। टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…