• 20/04/2024

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी जोरदार टक्कर!चार महिलाओं की मौके पर ही मौत ,अन्य 24 गंभीर रूप से घायल

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी जोरदार टक्कर!चार महिलाओं की मौके पर ही मौत ,अन्य 24 गंभीर रूप से घायल
Spread the love

मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके में द्वारकापुर के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।  हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। ट्रॉली में काफी संख्या में लोग सवार थे। ये सभी नामकरण संस्कार से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कन्नौज के छिबरामऊ के गांव कुंवरपुर के रहने वाले वीरेंद्र सिंह की बेटी की शादी बिछवां इलाके के गांव बेलधारा में हुई है। उनकी बेटी को कुछ दिनों पहले पुत्र हुआ है। परिवार की ओर से बच्चे का नामकरण संस्कार रखा गया था। वीरेंद्र गांव से एक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बेटी के यहां बेलधारा गए थे. ट्रैक्टर ट्रॉली में गांव के काफी लोग सवार थे। इनमें कई महिलाएं भी थीं।

शनिवार को सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कुंवरपुर जा रहे थे।इस दौरान भोगांव इलाके के द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट बंद हो गई।चालक उतर कर उसे ठीक करने लगा। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी।हादसे में ट्रॉली में बैठी फूलमती, रमाकांति, संजय देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान इलाज के दौरान एक और महिला द्रोपदी देवी की भी मौत हो गई हादसे में मरने वाले और सभी घायल एक ही गांव कुंवरपुर के हैं।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…