• 07/08/2024

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 सीटों पर 3 सितंबर को वोटिंग…इन राज्यों में खाली हुई हैं सीटें

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 सीटों पर 3 सितंबर को वोटिंग…इन राज्यों में खाली हुई हैं सीटें
Spread the love

देश में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव तारीख का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक 3 सितंबर को 12 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि नतीजे शाम 5 बजे तक आएंगे। इन 12 सीटों में 2-2 सीटें असम, बिहार, महाराष्ट्र की हैं, जबकि 1-1 सीट हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की है।

 

बता दें कि राज्यसभा में सदस्यों की कुल संख्या फिलहाल 245 है, लेकिन अभी सिर्फ 225 सांसद हैं। ऐसे मे कुल 20 सीटें खाली हैं, लेकिन खाली सीट में जम्मू-कश्मीर से 4 और नामित सदस्यों की 4 सीटें हैं। इन सीट्स को छोड़कर बाकी 12 सीट पर चुनाव होगा।

 

राज्यसभा में सबसे ज्यादा 86 सीटें भाजपा के पास हैं। साथ ही सहयोगी दलों को मिलाकर NDA के पास कुल 101 सीटें हैं। लेकिन फिर भी NDA के पास बहुमत के आंकड़े से 13 सीटें कम हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के पास 87 सीटें हैं। कुल 28 सीटें ऐसी पार्टियों के पास हैं। जो ना ही NDA में हैं और INDIA ब्लॉक में हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…