• 08/01/2023

सांसद सरोज पाण्डेय के खिलाफ चुनाव याचिका, हाईकोर्ट के तीसरे जज ने भी सुनवाई से किया इंकार

सांसद सरोज पाण्डेय के खिलाफ चुनाव याचिका, हाईकोर्ट के तीसरे जज ने भी सुनवाई से किया इंकार
Spread the love

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई करने से हाईकोर्ट के एक और जस्टिस अरविंद चंदेल ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से इसे चीफ जस्टिस को भेजा जाएगा, जो किसी अन्य बेंच को इसे ट्रांसफर करेंगे। इसके पहले जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस पी सैम कोशी सुनवाई करने से इंकार कर चुके हैं।

भाजपा से राज्यसभा सदस्य चुनी गई सरोज पाण्डेय के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी रहे लेख राम साहू ने अपने अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव के माध्यम से हाईकोर्ट मेें याचिका दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि सरोज पाण्डेय ने चुनाव के वक्त अपने हलफनामे में गलत जानकारी दी थी। उन्होंने जो नामांकन दाखिल किया था, उसमें शामिल समर्थक और प्रस्तावकों में अधिकांश लाभ क पद पर काबिज हैं। जो कि अवैधानिक है, ऐसी स्थिति में उनका निर्वाचन शून्य घोषित किया जाए।

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के फैसलों में निर्देशित किया है कि चुनाव याचिकाओं पर 6 महीने के भीतर निर्णय लिया जाए। सरोज पाण्डेय के खिलाफ यह चुनाव याचिका पिछले 4 साल से लंबित है। जस्टिस चंदेल तीसरे जज हैं जिन्होंने सांसद सरोज पाण्डेय के खिलाफ सुनवाई से इंकार कर दिया है।

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…