• 10/08/2024

जंगली हाथी के हमले से 4 ग्रामीणों की मौत, तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य, गांव में पसरा मातम

जंगली हाथी के हमले से 4 ग्रामीणों की मौत, तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य, गांव में पसरा मातम
Spread the love

छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जशपुर जिले के बगीचा शहर में बीती रात जंगली हाथी ने कहर मचा दिया। छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथी ने 4 लोगों को कुचलकर मार डाला। इन चार लोगों में एक ही परिवार के 3 लोग है। देर रात दंतैल हाथी ने गांव पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। वन विभाग के मुताबिक इस हाथी ने अब तक क्षेत्र में कई घरों को तोड़ा है।

 

जानकारी के मुताबिक, झुंड से बिछड़े दन्तेल ने एक कच्चे मकान को गिराने का प्रयास किया मकान में सो रहे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे तभी परिवार के तीन लोगों को हाथी ने कुचलकर मार डाला। तीनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस का युवक मौके पर पहुंचा और हाथी के हमले का शिकार हो गया।इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि रात में हाथी मित्रदल की गाड़ी भी आई थी। कुछ समझ पाते इससे पहले हाथी ने हमला कर दिया। रात में लाईट नहीं थी लगातार लाइट नहीं होने से हाथी के हमले बढ़ गए हैं। महीनेभर के भीतर जशपुर में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Related post

माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री चौधरी

माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र…

Spread the love00 माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम का हुआ भूमिपूजन, क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ 00 अस्पताल को आयुष्मान भारत…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख की मुआवजा सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर लंबित प्रकरण का हुआ शीघ्र निराकरण 00 आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने…
प्रदेशवासी चुनेंगे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, ऑनलाइन वोटिंग 31 अगस्त तक

प्रदेशवासी चुनेंगे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, ऑनलाइन वोटिंग 31…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने…