• 24/04/2023

अतीक के खास गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े, तलाश में यूपी STF ने दी दबिश

अतीक के खास गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े, तलाश में यूपी STF ने दी दबिश
Spread the love

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक और अतीक अहमद का खास गुर्गा बमबाज गुड्डू मुस्लिम तक पुलिस अभी भी नहीं पहुंच पाई है। गुड्डू मुस्लिम के साथ ही यूपी एसटीएफ को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की भी तलाश है। दोनों की तलाश में यूपी एसटीएफ उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में दबिश दे रही है। दिल्ली सहित कई राज्यों में दोनों की तलाश में छापे मारी की जा रही है। अब दोनों के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

गुड्डू मुस्लिम बम बनाने में एक्सपर्ट माना जाता है। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था। जिसमें गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल पर बम बरसाते नजर आया था। उमेश पाल की हत्या के बाद से गुड्डू मुस्लिम फरार है और उसकी तलाश देश भर में की जा रही है। गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपये का इनाम है।

अतीक के इस खतरनाक गुर्गे की लोकेशन छत्तीसगढ़ में ट्रेस की गई थी। जिसके बाद उसकी तलाश छत्तीसगढ़ में की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ के एक बदमाश के संपर्क में आया था। जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने छत्तीसगढ़ में उस बदमाश के ठिकाने पर दबिश दी।

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…