- 31/03/2025
दंतेवाड़ा -बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 1 महिला नक्सली ढेर, शव के साथ ही इंसास और गोला-बारूद बरामद


छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सुरक्षाबल के जवानों की टुकड़ी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों से उनका आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मौके से जवानों ने महिला नक्सली के शव के साथ ही एक इंसास राइफल और गोला बारूद बरामद किया है।