• 27/03/2025

बेडरूम में गाय और बिस्तर पर सांड, 2 घंटे आलमारी में कैद रही महिला; यहां लावारिस पशुओं ने मचाया आतंक

बेडरूम में गाय और बिस्तर पर सांड, 2 घंटे आलमारी में कैद रही महिला; यहां लावारिस पशुओं ने मचाया आतंक
Spread the love

उत्तर प्रदेश में लावारिस पशुओं की समस्या अब रोड से निकलकर लोगों के घर तक पहुंचने लगी है। दरअसल सूबे के फरीदाबाद में बुधवार को डबुआ कॉलोनी में राकेश साहू के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गाय और सांड उनके बेडरूम में घुस आए।

घटना उस समय हुई जब राकेश की मां सुबह किसी काम से बाहर गई थीं और घर का दरवाजा खुला रह गया। इस दौरान राकेश की पत्नी पूजा कर रही थी, तभी गाय अचानक कमरे में घुस गई। इसके बाद पीछे-पीछे एक सांड भी आ धमका और बेड पर चढ़ गया।

गाय और सांड को देखकर महिला इतनी डर गई कि उसने फौरन खुद को बचाने के लिए अलमारी में बंद कर लिया। दोनों जानवर करीब दो घंटे तक कमरे में डटे रहे। इस बीच, राकेश की मां घर लौटीं और कमरे में दो पशुओं को बेड पर देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे।

कई कोशिशों के बाद भी जब जानवर बाहर नहीं निकले, तो एक पड़ोसी अपने पालतू कुत्ते को लेकर आया। कुत्ते के भौंकने पर आखिरकार गाय और सांड कमरे से बाहर निकले। इसके बाद महिला अलमारी से बाहर आई, जो दो घंटे तक डर के मारे उसमें बंद रही।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…