• 17/04/2024

किसानों के विरोध प्रदर्शन से आफत में फंसे मुसाफिर, कई ट्रेनों की रुट डाइवर्ट

किसानों के विरोध प्रदर्शन से आफत में फंसे मुसाफिर, कई ट्रेनों की रुट डाइवर्ट
Spread the love

जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक किसानों ने रेलवे ट्रैक का जाम कर दिया है।किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 11 रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया है, जबकि 19 रेल गाड़ियों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। किसानों के आंदोलन के चलते आखिरकार परेशानी आम लोगों को झेलनी पड़ रही है और अंबाला रेलवे स्टेशन पर मुसाफिर परेशान नज़र आ रहे हैं।

 

किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने से परेशानी में मुसाफिर

किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम किया और परेशानी यात्रियों की बढ़ गई. अंबाला रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां पर यात्रियों की भीड़ लग गई है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि सुबह से सफर कर रहे यात्रियों की ट्रेन को बीच रास्ते में रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब ये है कि स्टेशन पर लोगों को बैठने की जगह नहीं मिल रही तो बुजुर्ग प्लेटफार्म पर सोते हुए नज़र आ रहे हैं।इस दौरान लोगों ने रेलवे प्रशासन पर आरोप भी लगाए कि उन्हें ट्रेनों के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है।कब कौन सी ट्रेन रद्द या लेट है, इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है।

लोगों ने बताया कि वे पिछले कई घंटों से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें ये बताने वाला कोई नहीं है कि ट्रेन कब आएगी या कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द की गई है। वहीं कई लोगों ने बताया की वे लोग ट्रेन से आ रहे थे और बीच रास्ते में ट्रेन के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है, ऐसे में अब उनके पास मंजिल तक जाने का कोई रास्ता नहीं है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…