• 22/06/2024

वीडियो कॉल पर मां के सामने बेटे ने लगाई फांसी, कहा- ससुराल वालों ने किया परेशान

वीडियो कॉल पर मां के सामने बेटे ने लगाई फांसी, कहा- ससुराल वालों ने किया परेशान
Spread the love

बांकीमोंगरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां के सामने उसके बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की मां ने बेटे के ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

मृतक हंसराज कोसले की मां के मुताबिक”बांकीमोंगरा का रहने वाले युवक हंसराज की शादी 6 साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच हर रोज झगड़े होते रहते थे।कुछ दिनों बाद बेटा अपनी मां से अलग होकर गजरा बस्ती में रहने लगा। लेकिन पति पत्नी के बीच कलह कम नहीं हुआ। पत्नी अक्सर झगड़ा कर अपने मायके चली जाती थी, जिससे हंसराज परेशान रहता था।दो दिन पहले भी पत्नी अपने 4 साल के बच्चे को साथ लेकर मायके चली गई थी। जिसके कारण हंसराज व्यथित रहने लगा।

मृतक की मां सुलोचना ने बताया कि शुक्रवार को उसके बेटे ने वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल में वह काफी भावुक था। रोते हुए बेटे ने बताया कि ससुराल पक्ष के सभी लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। 4 साल के बेटे से दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही। पत्नी हमेशा झगड़ा करती है और उसके भाई और नाते रिश्तेदार मुझे धमकाते हैं। इसलिए जीने का कोई शौक नहीं है।बेटे की बात सुनकर मां वीडियो कॉल पर बेटे को समझाती रही।ऐसा नहीं करने की विनती करती रही, लेकिन बेटे ने फांसी का फंदा बनाया और पंखे से झूल गया।वीडियो कॉल के जरिए मां यह पूरा वाक्या लाइव देख रही थी।

बेटे को वीडियो कॉल के जरिए अपनी आंखों के सामने तड़पता और दम तोड़ता देखने वाली मां ने इसकी शिकायत बांकीमोंगरा थाने में की है। पीड़ित मां ने घटना के दिन हुए पूरे वाक्ये को पुलिस को बताया और बेटे के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…