• 18/08/2022

BREAKING : इंजीनियरिंग, मेडिकल और डिप्लोमा से लेकर सभी के फीस तय, फीस विनियामक समिति ने किया निर्धारित, अब इतना देना होगा शुल्क

BREAKING : इंजीनियरिंग, मेडिकल और डिप्लोमा से लेकर सभी के फीस तय, फीस विनियामक समिति ने किया निर्धारित, अब इतना देना होगा शुल्क
Spread the love

रायपुर। राज्य शासन द्वारा गठित प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने शैक्षणिक सत्र 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 के लिए बीई, बीटेक, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एमबीए एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए अंतरिम फीस का निर्धारण कर दिया है। समिति ने रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा संचालित एमडी, एमएस क्लिनिकल व नॉन-क्लिनिकल पाठ्यक्रमों के लिए भी अंतरिम फीस निर्धारित की है।

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शास्त्री ने बताया कि प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के फीस का निर्धारण किया जाना है। किन्तु संबंधित संस्थाओं के द्वारा आवश्यक जानकारियां उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण इसमें विलम्ब हो रहा था। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा 16 अगस्त को कई पाठ्यक्रमों के लिए तीन शैक्षणिक सत्रों हेतु अंतरिम फीस का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भानसोज रोड, रायपुर द्वारा संचालित एमडी और एमएस (पीजी) क्लिनिकल व नॉन-क्लिनिकल पाठ्यक्रमों के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 हेतु एमडी (पैथोलॉजी) के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, एमडी पीएसएम के लिए पांच लाख रूपए, एमडी (बायोकेमिस्ट्री) के लिए छह लाख रूपए, एमडी (माइक्रोबायोलॉजी) के लिए सात लाख रूपए, एमडी (जनरल मेडीसिन) के लिए छह लाख रूपए, एमएस (जनरल सर्जरी) के लिए छह लाख रूपए, एसएस (ऑर्थोपेडिक) के लिए छह लाख रूपए, एमएस (ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) के लिए छह लाख रूपए तथा एमडी (एनेस्थेसिया) के लिए छह लाख रूपए की अंतरिम फीस निर्धारित की गई है।

शास्त्री ने बताया कि समिति ने शिक्षण सत्र 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 हेतु बीई, बीटेक, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, एमबीए एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग (प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली) के लिए भी अंतरिम फीस का निर्धारण किया है। वर्तमान में शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है। बीई व बीटेक पाठ्यक्रम में अधिकतम फीस 38 हजार 782 रूपए एवं न्यूनतम फीस 36 हजार 532 रूपए प्रति सेमेस्टर प्रति छात्र निर्धारित की गई है। बीएड पाठ्यक्रम में अधिकतम फीस 32 हजार रूपए एवं न्यूनतम फीस 29 हजार 970 रूपए तथा एमएड के लिए अधिकतम फीस 51 हजार 550 रूपए एवं न्यूनतम फीस 49 हजार 050 रूपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। बीपीएड में अधिकतम फीस 32 हजार 140 रूपए एवं न्यूनतम फीस 31 हजार 140 रूपए तथा एमपीएड के लिए अधिकतम/न्यूनतम फीस 44 हजार 225 रूपए प्रति वर्ष तय की गई है। एमबीए के लिए अधिकतम फीस 32 हजार 050 रूपए एवं न्यूनतम फीस 30 हजार 050 रूपए प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग (प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली) के लिए अधिकतम/न्यूनतम फीस 16 हजार 050 रूपए प्रति सेमेस्टर प्रति छात्र निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़ें : दुर्ग के भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय पर 3 लाख रूपए जुर्माना, मान्यता रद्द करने की अनुशंसा भी, ये है मामला

Related post

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा…

Spread the loveरायपुर : शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय योगदान देने वाले…
संस्कृत सप्ताह का समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

संस्कृत सप्ताह का समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल, रायपुर द्वारा संस्कृत सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस पर सोमवार को संस्कृत सप्ताह समापन…
क्रेडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात

क्रेडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य…

Spread the love 0-क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर अभियान और  क्रेडाई एक्सपो पर दी जानकारी रायपुर। कन्फेडरशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ…