• 18/08/2022

दुर्ग के भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय पर 3 लाख रूपए जुर्माना, मान्यता रद्द करने की अनुशंसा भी, ये है मामला

दुर्ग के भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय पर 3 लाख रूपए जुर्माना, मान्यता रद्द करने की अनुशंसा भी, ये है मामला
Spread the love

रायपुर। बीएएमएस-प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षार्थियों से अनाधिकृत रूप से तथा दबावपूर्वक दस-दस हजार रूपए का अतिरिक्त शुल्क वसूलने के मामले प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने दुर्ग के भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पर कार्रवाई की है। समिति ने भारती कॉलेज पर 3 लाख रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया है। इसके साथ ही समिति ने शासन से संस्था की सम्बद्धता एवं मान्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की है। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने छात्रों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छात्रों से लिया गया अनाधिकृत शुल्क वापस लौटाए जाने का भी संकल्प पारित कर शासन को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है।

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शास्त्री ने बताया कि भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पुलगांव चौक, दुर्ग द्वारा शिक्षण सत्र 2021-2022 में बीएएमएस-प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त दस-दस हजार रूपए दबावपूर्वक मांगने और लेने के संबंध में छात्रों ने शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय को सुनवाई का अवसर दिया गया। सुनवाई के बाद प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने पाया कि बीएएमएस-प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षार्थियों से संस्था द्वारा अनाधिकृत रूप से दस-दस हजार रूपए अतिरिक्त वसूला गया है।

शास्त्री ने बताया कि प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने 16 अगस्त को संकल्प पारित कर 27 छात्रों को उनके पैसे लौटाए जाने, संस्था पर तीन लाख रूपए का जुर्माना अधिरोपित करने तथा संस्था की सम्बद्धता एवं मान्यता रद्द करने की अनुशंसा करते हुए शासन को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है।

इसे भी पढ़ें : रायगढ़ में बोट पर मिली 3 AK-47 राइफल और गोलियां, ATS ने शुरु की जांच

 इसे भी पढ़ें : अब खुलेंगे 10 इंग्लिश मीडियम सरकारी कॉलेज, आत्मानंद स्कूल के बाद एक और बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें : बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश

इसे भी पढ़ें : 8 यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया ब्लॉक, इन कंटेंट की वजह से हुआ एक्शन

Related post

Chhattisgarh Tourism: झरनों से लेकर प्राचीन मंदिरों तक, बेहद खूबसूरत हैं छत्तीसगढ़ के ये पर्यटन स्थल

Chhattisgarh Tourism: झरनों से लेकर प्राचीन मंदिरों तक, बेहद…

Spread the loveChhattisgarh Famous Tourist Places: भारत के मध्य भाग में बसा छत्तीसगढ़ प्राकृतिक खूबसूरती, घने जंगलों, पहाड़ों, नदियों, जलप्रपातों, प्राचीन…
Sawan 2026 Start Date : 30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति का महीना शुरू, जानें सोमवार व्रत के नियम और पूजा का सही तरीका

Sawan 2026 Start Date : 30 जुलाई से भगवान…

Spread the loveSawan 2026 : भगवान शिव के भक्तों के लिए 30 जुलाई 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है,…
BREAKING NEWS : राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की सौजन्य भेंट

BREAKING NEWS : राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस…