• 15/10/2022

भयानक सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर BMW और कंटेनर की भीषण टक्कर, कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत

भयानक सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर BMW और कंटेनर की भीषण टक्कर, कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

दरअसल, पूरी घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में हुई. यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज़मगढ़ की तरफ से एक BMW कार लखनऊ की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी तरफ से एक कंटेनर तेज रफ्तार में आ रहा था. इसी दौरान दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि BMW कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे. वहीं घटना की सूचना पाकर आनन-फानन मौके पर पुलिस पहुंच गई. हड़कंप मच गया. पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकलवाया. जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल BMW कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UK 01C 0006 बताया जा रहा है. घटना की जानकारी देते हुए सुल्तानपुर के डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है. विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार टकरा गई. उन्होंने बताया कि मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे. मामले में जांच की जाएगी.

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…