• 05/04/2023

कर्मचारियों के DA पर वित्त मंत्रालय की लगी मुहर, अब इतने महीने का एरियर भी मिलेगा

कर्मचारियों के DA पर वित्त मंत्रालय की लगी मुहर, अब इतने महीने का एरियर भी मिलेगा
Spread the love

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। अब वित्त मंत्रालय ने बढ़े हुए डीए पर अपनी आखरी मुहर लगा दी है। वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिा है। अब केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ा हुए DA जुड़कर आएगा। केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों के DA को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। DA में यह बढ़ोत्तरी जनवरी 2023 से जून 2023 तक के लिए किया गया है।

DA में बढ़ोत्तरी के बाद अब केन्द्रीय कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च का कुल 3 महीने का एरियर मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा की गई इस बढ़ोत्तरी से तकरीबन 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। डीए में की गई इस बढ़ोत्तरी पर सरकार के ऊपर 12815 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ेगा।

Also Read: Vacancy: 12 वीं पास उम्मीदवारों के लिए IGNOU में निकली बंपर भर्ती, 63,200 रुपये है सैलरी 

कैसे होता है कैलकुलेशन?

कर्मचारियों के डीए को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। महंगाई दर को दखते हुए केन्द्र सरकार डीएम में इजाफा करती है। महंगाई जितना ज्यादा होगी डीएम में इजाफा भी उतना ही होगा। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना श्रम ब्यूरो के द्वारा किया जाता है और कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स के आधार पर इसकी गणना की जाती है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA में हुई बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी। इसे समझने के लिए मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है। 38 फीसदी के हिसाब से डीए 6840 रुपये बनता था वहीं 42 फीसदी होने के बाद 7560 रुपये बनेगा। 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारी की सैलरी में हर माह 720 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी।

Related post

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 55%, केंद्र के बराबर

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात दी है।…
7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, जानें कितने मिलेगा

7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में…

Spread the loveकेन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी करने के बाद अब दूसरे भत्तों…
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, आदेश जारी

महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई…

Spread the loveIncrease in Dearness allowance: छत्तीसगढ़ में कार्यरत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित…