• 13/11/2022

दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 22 लोगों की मौत, 7 घायल

दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 22 लोगों की मौत, 7 घायल
Spread the love

उत्तरी मिस्त्र में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां शनिवार को एक बस नहर में गिर गई. इस हादसे में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.

दरअसल, पूरी घटना मिस्र के उत्तरी दकाहलिया प्रांत की है. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मिनी बस आगा शहर के अल रयाह अल तौफीकी नहर में जा गिरी. जिसमें 22 लोगों की जान चली गई.

बताया जा रहा है कि बस में करीब 46 यात्री सवार थे. जिनमें छात्रों का एक समूह भी शामिल था. मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कुल 18 एंबुलेंस भेजी गई. घायलों को प्रांत के दो अस्पतालों में ले भर्ती कराया गया है.

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद सामाजिक एकजुटता मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है. मंत्रालय ने दुर्घटना में जान गवाने लोगों के परिवारों को 100,000 मिस्रियन पाउंड देने की घोषणा की है. जबकि अन्य पीड़ितों के परिवारों को 25,000 पाउंड दिए जाएंगे. इसके अलावा घायलों को 5000 पाउंड मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पूरी तरह खत्म, सरकार ने माना, RTI में दी जानकारी, कहा- हाईकोर्ट के फैसले के बाद कोई रोस्टर सक्रिय नहीं

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…