• 05/11/2024

मेकाहारा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग; ऑपरेशन थिएटर में मरीज छोड़कर भागे डॉक्टर.. मची अफरा-तफरी

मेकाहारा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग; ऑपरेशन थिएटर में मरीज छोड़कर भागे डॉक्टर.. मची अफरा-तफरी
Spread the love

रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के तीसरे माले पर अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ऑपरेशन थिएटर में एक सर्जरी चल रही थी, जिससे कुछ डॉक्टर वहां फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी।

जानकारी के मुताबिक, अस्‍पताल की तीसरी मंजिल में शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्‍पताल के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा के पर्याप्‍त इंतजाम नहीं थे, इसके चलते मरीजों को बाहर निकालने में देरी हुई है। मरीज को काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में रखा गया। इसके बाद बाहर निकाला।

धुएं और आग की लपटों से डॉक्टर मरीज को छोड़कर भाग गए। आग लगने से पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। ओटी में फंसे मरीज को खिड़की काटकर बाहर निकाला गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में धुआं भर गया है। अंदर फंसे हुए मरीजों का धुएं की वजह से साँस लेना मुश्किल हो रहा है।

Related post

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…
CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल, हनुमान जी…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात…
PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

PG में खूनी खेल: चाकू मारकर छात्र की हत्या,…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के…