• 02/06/2022

नक्सलगढ़ में तैनात जवानों के बीच गोलीबारी, दो की मौत

नक्सलगढ़ में तैनात जवानों के बीच गोलीबारी, दो की मौत
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र पर स्थित गढ़चिरौली में दो जवानों ने आपसी विवाद के बाद एक दूसरे को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना नक्सल प्रभावित इलाका मरपल्ली के पुलिस मदद केन्द्र का है। जानकारी के मुताबिक दोनों जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने अपनी-अपनी सर्विस राइफल निकाल लीं और एक-दूसरे पर तान दिया। इसके बाद गुस्से में आग बबूला दोनों जवानों ने एक दूसरे पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे जहां दोनों जवान गंभीर रुप से घायल अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों के बीच गोलीबारी, हत्या और आत्महत्या के मामले अफसरों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे मामलों में अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा जवानों ने अपनी जान गंवा दी है।

Related post