• 02/06/2022

कांग्रेस को फिर सताने लगा डर, छत्तीसगढ़ लाए जा रहे हरियाणा के विधायक! यहां के रिसॉर्ट में ठहराए जाएंगे

कांग्रेस को फिर सताने लगा डर, छत्तीसगढ़ लाए जा रहे हरियाणा के विधायक! यहां के रिसॉर्ट में ठहराए जाएंगे
Spread the love

रायपुर। देश में राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक बार फिर क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। सूत्रों के मुताबिक क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए हरियाणा के 11 कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सभी विधायकों को नवा रायपुर स्थित एक रिसॉर्ट में रखे जाने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक सभी आज दोपहर तक रायपुर पहुंच जाएंगे।

हरियाणा के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाए जाने पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन अब यह आम परिपाटी हो चुकी है और सभी दल अपने-अपने विधायकों को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

आपको बता दें हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। जिसमें कि एक सीटी बीजेपी और एक कांग्रेस के खाते में आनी है। कांग्रेस ने अजय माकन को टिकट दी है। माकन के ऊपर बाहरी होने के आरोप लग रहे हैं। वहीं हरियाणा कांग्रेस के भीतर विवाद की स्थिति है। कुछ विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं। जिनके पाला बदलकर क्रॉस वोटिंग करने का डर है। जिसके बाद सभी विधायकों को आलाकमान ने दिल्ली तलब किया था। लेकिन कुछ विधायकों के नहीं पहुंचने की खबर है।

इसे भी पढ़ें : नक्सलगढ़ में तैनात जवानों के बीच गोलीबारी, दो की मौत

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…