- 20/05/2024
नक्सली मुठभेड़: क्रॉस फायरिंग में सीआरपीएफ जवान को लगी गोली.. सुरक्षाबलों का सर्चिंग ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है। जिले से लगे ओडिशा सीमा पर पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है।
मुठभेड़ शोभा थाना क्षेत्र के बरियाबंद के जंगल से लगे सीमा पर हुआ है। यह कार्रवाई नवरंगपुर पुलिस और ओडिशा एसओजी ने मिलकर की है।मौके से दैनिक उपयोगी और विस्फोट के कई सामान जब्त गया है। जवान अभी भी मौके पर मौजूद है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर ओडिशा पुलिस की एसओजी टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।इसी दौरान क्रॉस फायरिंग में जवान को गोली लगी।
ओडिशा नवापारा के जवान को गोली लगी है।गले के राइट साइड में अंदर गोली घुसी हुई है। जवान की हालत अभी स्थिर है। जवान को प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
गरियाबंद में नक्सली ठिकानों पर फोर्स का एक्शन
शुक्रवार को गरियाबंद में ही जवानों ने नक्सलियों के बड़े ठिकाने को बर्बाद किया था। छत्तीसगढ़ ओडिशा बॉर्डर पर शोभा पुलिस थाने के जंगल में ये कार्रवाई हुई थी। नक्सल प्रभावित इस एरिया में सुरक्षाबलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान जवानों ने माओवादियों के कैंप पर हमला बोला। इस दौरान तीन IED भी बरामद किए गए।