- 04/11/2024
Breaking: सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी, युवक पर दो राउंड फायर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर एक बार गोलीबारी हुई है। सेंट्रल जेल के बाहर आज सोमवार को एक युवक पर दो राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक का नाम शेख साहिल है। शेख साहिल को आदतन अपराधी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज वह अपने परिवार के लोगों के साथ केंद्रीय जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकलते वक्त उस पर हमला हुआ। 9-10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उस पर दो राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक गोली शेख साहिल के गले में लगी है।
गोलीबारी की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उधर घायल शेख साहिल को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार के मुताबिक गोलीबारी की वजह पुराना विवाद है। उसे शानू नाम के युवक ने गोली मारी है।