• 29/08/2024

पूर्व डिप्टी CM करेंगे अंगदान, T.S. सिंहदेव ने लिया संकल्प, लीवर, किडनी समेत इन अंगों का कर रहे दान

पूर्व डिप्टी CM करेंगे अंगदान, T.S. सिंहदेव ने लिया संकल्प, लीवर, किडनी समेत इन अंगों का कर रहे दान

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपने शरीर के अंगों का दान करने का संकल्प लिया है। अपने भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के साथ अंबिकापुर के कोठीघर में अपने शरीर के सभी अंगों का अंगदान करने का संकल्प लिया। मृत्यु के बाद किडनी, लीवर, दोनों आंख समेत अन्य अंगों का दान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन के अंदर से निकाली 40 लाख की जहरीली शराब

टीएस सिंहदेव ने कहा, मेरी इच्छा है कि मृत्युपरांत मेरे शरीर का अंग किसी के काम आ सके। टीएस सिंहदेव ने पहले ही अपनी दोनों आंखों का मृत्युपरांत दान करने का संकल्प ले लिया था। आज उन्होंने ऑर्गन डोनेशन का प्लेज प्रमाण पत्र लिया है।