• 17/07/2024

पूर्व क्रिकेटर की हत्या, पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली

पूर्व क्रिकेटर की हत्या, पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली
Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे से ठीक पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्रीलंकाई टीम के पूर्व क्रिकेटर की उनकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की रात (16 जुलाई) को 41 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की हत्या तब की गई जब वे अंबालांगोडा के कांडेवटे इलाके में स्थित अपने घर में पत्नी और बच्चों के साथ थे। धम्मिका अंडर 19 क्रिकेट टी के कप्तान भी रह चुके हैं।

धम्मिका की हत्या क्यों की गई है और हत्यारे कौन हैं। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। श्रीलंका की स्थानीय पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

धम्मिका दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर थे। साल 2000 में उन्होंने श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट में में डेब्यू किया था। साल 2002 में न्यूजीलैंड में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में धम्मिका ने श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की थी। उस दौरान उन्होंने पांच पारियों में 7 विकेट बहासिल किए थे।

इसके साथ ही उन्होंने 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 19 विकेट लेने के साथ ही 200 रन बनाए थे। वहीं 8 लिस्ट-ए मैच में उन्होंने 48 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट हासिल किए थे।

Related post

BREAKING: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, हुई मौत

BREAKING: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट…

Spread the loveरायपुर।  स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की सौजन्य मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी…

Spread the loveरायपुर– छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने आज राजनांदगांव स्थित उनके निवास कार्यालय…
सुशासन तिहार 2026: गेड़ई शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सुशासन तिहार 2026: गेड़ई शिविर में हितग्राहियों को मिला…

Spread the love0-प्रधानमंत्री आवास योजना की सौंपी गई चाबी, किसानों को केसीसी और हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित 0-जनसमस्या निवारण शिविर…