• 03/09/2023

पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का निधन, पत्नी ने पोस्ट की भावुक पोस्ट

पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का निधन, पत्नी ने पोस्ट की भावुक पोस्ट
Spread the love

दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर में शुमार जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हीथ स्ट्रीक ने 3 सितंबर को अंतिम सांस ली। वे 49 वर्ष के थे। हीथ स्ट्रीक की पत्नी ने सोशल मीडिया में उनकी मौत की जानकारी दी। इससे पहले 23 अगस्त को भी उनके निधन की खबर सामने आई थी लेकिन वह अफवाह साबित हुई थी।

उनकी पत्नी नडीन स्ट्रीक ने फेसबुक पर हीथ स्ट्रीक की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, “आज सुबह के शुरुआती घंटों में, रविवार 3 सितंबर 2023 को मेरे जीवन का सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता को भगवान उनके घर से परियों के पास ले गए, जहां वह अपने अंतिम दिन परिवार और निकटतम प्रियजनों के साथ बिताना चाहते थे। वह प्रेम और शांति से सराबोर थे और अकेले पार्क से बाहर नहीं जाते थे। हमारी आत्माएं अनंत काल के लिए एक हो गई हैं स्ट्रीक, जब तक मैं तुम्हें फिर से पकड़ नहीं लेती।”

हीथ स्ट्रीक साल 2000 से 2004 के बीच जिम्बाब्वे टीम के कप्तान रहे। स्ट्रीक ने अपने जीवन में 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय इंटरनेशनल मैच खेले। वह जिम्बाब्वे के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लिए हैं। उनकी गिनती जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटरों में होती है।

हीथ स्ट्रीक की गिनती दमदार बल्लेबाजों के रुप में भी होती थी। मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने वाले हीथ स्ट्रीक ने टेस्ट क्रिकेट में 1990 रन और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 2943 रन बनाए थे।

Related post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीक से गांव की तस्वीर बदल रहीं हेमलता मनहर रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक…
नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी निलेश कुमार महादेव…
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन…