• 18/10/2022

आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप, पहले किया बेहोश फिर चार लोगों ने किया दुष्कर्म, महंत समेत 4 पर FIR दर्ज

आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप, पहले किया बेहोश फिर चार लोगों ने किया दुष्कर्म, महंत समेत 4 पर FIR दर्ज
Spread the love

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर शर्मसार हुई है. 24 घंटे के अंदर एक दूसरी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आश्रम में कुछ अनुयायियों ने 52 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया है.

दरअसल, पूरा मामला गोमती नगर पुलिस क्षेत्र का है. घटना 4 अक्टूबर शाम की है. महिला का आरोप है कि एक आश्रम में अनुयायियों द्वारा उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

मामले में महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई और आरोपियों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच कराया. पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

पीड़िता का आरोप है कि आश्रम के मुखिया ने उसकी मदद नहीं की और धमकी दी कि अगर पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो जान से मार देंगे.

दर्ज FIR के मुताबिक महिला एक संन्यासी के माध्यम से पिछले महीने आश्रम पहुंची थी. जिससे वह इस साल की शुरूआत में प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मिली थी.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लखनऊ स्थित आश्रम में मुझे भोजन दिया गया और मैं बेहोश हो गई. जब मैं उठी, तो मैंने खुद को पूरी तरह से नग्न पाया और मेरा शरीर कांप रहा था. चारों ने मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया था. जब मैंने आश्रम के मुखिया से शिकायत की, तो उसने मुझसे कहा कि अगर मैं जीना चाहती हूं तो चुप रहूं.

पूर्वी क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त (DCP) प्राची सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को आश्रम की संपत्ति को लेकर कुछ विवाद से जुड़े एक अदालती मामले के बारे में पता चला है. DCP ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी.

गौरतलब है कि इससे पहले राजधानी में ही एक ऑटो चालक और उसके सहयोगी द्वारा 18 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी.

Related post

Gang Rape : 11 साल की छात्रा के साथ स्कूल के वॉशरूम में गैंगरेप

Gang Rape : 11 साल की छात्रा के साथ…

Spread the loveस्कूल के वॉशरुम में एक छात्रा के साथ कथित रुप से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिन पर…
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य, घिनौनी वारदात का वीडियो बनाकर किया वायरल

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में एक 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। यही…
गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने दिलाया इंसाफ, 27 साल बाद मां से दर्ज कराई एफआईआर, 1 गिरफ्तार

गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने दिलाया इंसाफ, 27…

Spread the loveशाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में लखनऊ की एक महिला ने 27 साल पहले अपने साथ हुई गैंगरेप की एफआईआर…