• 30/08/2022

BREAKING: हड़ताली कर्मचारियों को सरकार की पेशकश, ऐसा करें तो नहीं कटेगा वेतन

BREAKING: हड़ताली कर्मचारियों को सरकार की पेशकश, ऐसा करें तो नहीं कटेगा वेतन
Spread the love

छत्तीसगढ़ के हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों के सामने सरकार ने नई पेशकश की है। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि हड़ताल कर रहे कर्मचारी अधिकारी अगर 2 सितंबर तक काम पर वापस लौट आते हैं तो उनका वेतन नहीं काटा जाएगा। उनकी हड़ताल की अवधि को अवकाश मानकर पूरा वेतन दिया जायेगा।

सभी विभागाध्यक्षों, राजस्व मंडल, सभी संभाग आयुक्त, सभी कलेक्टरों को कहा गया है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल बहुत से कर्मचारी और अधिकारी वापस काम पर लौटना चाहते हैं। ऐसे कर्मचारियों अधिकारियों के लिए कार्यालयों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएं।

इसके साथ ही हड़ताल में शामिल कर्मचारी अधिकारी हड़ताल खत्म कर 2 सितंबर तक काम पर वापस लौटते हैं तो उनका वेतन नहीं काटा जाएगा। हड़ताल के दौरान की अवधि को अवकाश मानते हुए उसका पूरा भुगतान किया जाएगा।

सरकार की ओर से ये पेशकश सख्ती के आदेश के ठीक दूसरे दिन जारी किया गया है। एक दिन पहले देर शाम सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि जो कर्मचारी अधिकारी 25 से 29 जुलाई तक पिछली हड़ताल में शामिल थे और अभी भी हड़ताल में हैं तो उक्त अवधि का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इस अवधि का वेतन काटने के साथ ही उनके खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर DA और HRA की मांग करते हुए राज्य के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जुलाई में की गई हड़ताल के बाद राज्य सरकार ने DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। जिसे कर्मचारी संघ ने नाकाफी बताते हुए खारिज कर दिया था। 12 फीसदी मांग के साथ कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…