• 20/03/2025

‘स्तन पकड़ना और सलवार का नाड़ा तोड़ना बलात्कार नहीं’: इलाहाबाद हाईकोर्ट

‘स्तन पकड़ना और सलवार का नाड़ा तोड़ना बलात्कार नहीं’: इलाहाबाद हाईकोर्ट
Spread the love

‘पीड़िता के निजी अंग पकड़ना और कपड़े उतारने की कोशिश करना बलात्कार या बलात्कार की श्रेणी में नहीं आता। इसे गंभीर यौन उत्पीड़न का अपराध माना जाएगा।’ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी नाबालिग लड़की से कथित रेप के पॉक्सो मामले में की है।

जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र की एकल पीठ ने कासगंज के स्पेशल (जज पॉक्सो कोर्ट) द्वारा जारी समन आदेश को संशोधित करते हुए नए सिरे से समन जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म के आरोप में जारी समन विधिसम्मत नहीं है।

याचिकाकर्ता आकाश, पवन और अशोक को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 18 के तहत मुकदमे का सामना करने के लिए बुलाया गया था। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम की धारा 9/10 और आईपीसी की धारा 354-बी (अश्लीलता या कपड़े उतारने के इरादे से बल प्रयोग) के तहत मुकदमा चलाया जाए।

क्या है मामला?

मामला पटियाली थाना क्षेत्र का है। कासगंज में आरोपियों ने 11 साल की नाबालिग के स्तनों को पकड़ा, उसके पायजामे का नाड़ा तोड़कर उसे पुलिया के नीचे खींचकर ले जाने की कोशिश की। उसी दौरान वहांं से गुजर रहे राहगीर के आ जाने से आरोपी मौके से फरार हो गए।

Related post

Aaj Ka Panchang16 June 2026: जानिए दिन- मंगलवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang16 June 2026: जानिए दिन- मंगलवार का…

Spread the loveAaj Ka Panchang16 June 2026। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:30 से 05:00 बजे तक। द्वितीया…
Aaj Ka Rashifal : आज 16 जून को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 16 जून को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 16 June 2026 : आज 16 जून के दिन मंगलवार है। आज मंगलवार के दिन बजरंगबली…
Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं…

Spread the loveसोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पिकअप वाहन…