• 24/08/2022

हल्ला बोल : सीएम हाउस घेरने निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का आरोप, बृजमोहन-मूणत गिरफ्तार

हल्ला बोल : सीएम हाउस घेरने निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का आरोप, बृजमोहन-मूणत गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के खिळाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजधानी रायपुर में हल्ला बोला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़ते हुए सीएम निवास के करीब पहुंच गए। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार करने के बाद कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर सेंट्रल जेल परिसर ले जाया गया।

भाजयुमो के हल्ला बोल कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवा राजधानी रायपुर पहुंचे। भाजयुमो कार्यकर्ता और भाजपा नेता सीएम हाउस के लिए कूच किए। रास्ते में लगाए गए बैरिकेट्स को पार करने की कोशिश में कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ भाजयुमो कार्यकर्ताओं को चोट आई है। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया और बसों में बैठाकर उन्हें केन्द्रीय जेल परिसर ले जाया गया।

जिन प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी हुई है उनमें रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सौरभ सिंह, अनुराग सिंहदेव की गिरफ्तारी हुई थी। इन सभी को केन्द्रीय जेल परिसर में रखा गया है।

इससे पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मंच से जमकर हुंकार भरी और सूबे की भूपेश सरकार को अल्टीमेटम दिया। उऩ्होने कहा कि दिसंबर तक सभी सरकारी वैकेंसी को भरा जाए। अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इसके लिए भूपेश सरकार को 3 माह का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद फिर से आंदोलन होगा।

इसे भी पढ़ें : अनिल अंबानी का स्विस बैंक में काला धन, 420 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में इंकम टैक्स ने भेजा नोटिस

 

Related post

हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित

हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र,…

Spread the loveसंसद का मानसून सत्र सोमवार को जबरदस्त नारेबाजी और हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्षी सांसदों ने सत्र के…
युवाओं का साहस, परिश्रम विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मोदी

युवाओं का साहस, परिश्रम विकसित भारत की सबसे बड़ी…

Spread the loveनई दिल्ली, 20 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं के साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की…
मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिए : मुख्यमंत्री योगी

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में…

Spread the loveलखनऊ, 20 जुलाई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात…