• 24/08/2022

रेप के बाद सोनाली फोगाट की हत्या, भाई ने इन करीबियों पर लगाए गंभीर आरोप

रेप के बाद सोनाली फोगाट की हत्या, भाई ने इन करीबियों पर लगाए गंभीर आरोप
Spread the love

बीजेपी नेता और बिग बॉस की पूर्व कंटस्टेंट सोनाली फोगाट की मौत को लेकर रहस्य गहराते जा रहा है। परिवार ने उनकी मौत पर सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि  उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई बल्कि हत्या की गई है। उनके भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस के पास शिकायत की है जिसमें उन्होंने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पर षड़यंत्र पूर्वक हत्या का आरोप भी लगाया है।

रिंकू ढाका ने अपनी शिकायत में कहा है कि पति की मौत के बाद सोनाली बीजेपी में शामिल हो गई थी। साल 2019 चुनाव के दौरान सुधीर सांगवान और सुखविंदर कार्यकर्ता के रूप में आए और उनसे जुड़ गए। दोनों उसे विश्वास में ले लिए। सुधीर पीए के रुप में काम करने लगा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 2021 में सोनाली के घर जो चोरी हुई थी वह सुधी ने ही करवाई थी। इसके बाद कुख सहित सारे स्टाफ को हटा दिया गया था और खाने की व्यवस्था सुधीर ही करने लगा था।

रिंकू ढाका ने शिकायत में आगे कहा है कि 3 साल पहले सुधीर ने अपने हिसार स्थित घर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इस दौरान वीडियो भी बना लिया था। सोनाली को ब्लैकमेल करके बार-बार उससे दुष्कर्म करता था। सुधीर ने उसका कैरियर खत्म करने की धमकी देता था। सोनाली के घर की चाबियां, प्रापर्टी के पेपर, एटीएम कार्ड सबकुछ सुधीर अपने पास रखता था।

22 अगस्त को सोनाली ने अपने छोटे जीजा अमन को फोन करके बताया था कि उसे खाने में कुछ खिला दिया है। जिससे उसे बेचैनी हो रही है। सोनाली ने कहा था कि सुधीर अपने दोस्त सुखविंदर के साथ मिलकर कुछ भी गलत कर सकता है। उसके बाद फोन काट दिया। अगली सुबह सुधीर ने फोन कर बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनाली का निधन हो गया। उसके बाद उसने अपना और सोनाली का फोन बंद कर दिया था।

लेकिन जब परिवार वाले गोवा पहुंचे तो वहां कोई शूटिंग नहीं हो रही थी। अपनी शिकायत में रिंकू ढाका ने आरोप लगाया है कि सोनाली की संपत्ति हड़पने के लिए सुधीर सांगवान ने षड़यंत्र रचते हुए अपने दोस्त सुखविंदर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

उधर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का भी बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े मामले की गोवा पुलिस जांच कर रही है। खुद डीजीपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : हल्ला बोल : सीएम हाउस घेरने निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का आरोप, बृजमोहन-मूणत गिरफ्तार

Related post

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों…

Spread the loveभोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दमोह जिले को नई सड़कों की सौगत मिल रही है।…
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने मुंबई में खरीदे 3 फ्लैट, ₹44.1 करोड़ की डील से रियल एस्टेट में बढ़ाया निवेश

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने मुंबई में खरीदे 3 फ्लैट,…

Spread the loveनई दिल्ली- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना रियल एस्टेट निवेश बढ़ाते जा रहे हैं, इसमें उनके…
किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त…

Spread the loveवरिष्ठ अधिकारी जन-प्रतिनिधियों से सतत संवाद करें भोपाल किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित…