• 08/10/2023

युवती के साथ हमास के आतंकियों ने की बर्बरता की हदें पार, फिर शव को भी नग्न कर घुमाया.. अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए

युवती के साथ हमास के आतंकियों ने की बर्बरता की हदें पार, फिर शव को भी नग्न कर घुमाया.. अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए
Spread the love

इजराइल में हमास के आतंकियों ने दरिंदगी की सभी सीमाएं पार कर दी। हमास के आतंकी यहां महिलाओं बच्चों समेत आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। महिलाओं को किडनैप कर रहे हैं किसी को भी गोली मार दे रहे हैं। इन आतंकियों ने एक विदेशी युवती को बंधक बनाया। उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके एक गाड़ी में डालकर उसको घुमाया गया। इसके साथ ही दरिंदे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे भी लगाए। आतंकियों की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जिस युवती के साथ बर्बरता की गई पहले तो उसे इजरायली सैनिक बताई गई। बाद में उसकी पहचान सामने आई। युवती की पहचान जर्मन नागरिक के रुप में हुई है जो कि म्यूजिक पार्टी में हिस्सा लेने के लिए इजराइल आई थी। घटना से जुड़े वीभत्स वीडियो सामने आए हैं।

युवती की पहचान शानी लौक के रुप में की गई। घटना के बाद शानी की मां का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने आतंकियों से अपील की है कि वे उनकी बेटी का शव वापस कर दें।

आपको बता दें कि शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला कर दिया। हमास ने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागे। इजराइल में दाखिल होने के बाद वे घरों में घुस गए और कत्लेआम मचाना शुरु कर दिया।

Related post

पर्यटकों को बड़ा झटका ! छत्तीसगढ़ में आज से 3 महीने तक बंद रहेंगे टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य

पर्यटकों को बड़ा झटका ! छत्तीसगढ़ में आज से…

Spread the loveरायपुर| रायपुर और बिलासपुर वालों के लिए जरूरी खबर आ रही है। आज 15 जून से छत्तीसगढ़ के सभी जंगल…
सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री  साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त

सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर…

Spread the love8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से प्रतिवेदन मंगाया रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा…
बड़ी खबर : अमेरिका-ईरान युद्ध पर ब्रेक, 4 महीने बाद शांति समझौते का ऐलान

बड़ी खबर : अमेरिका-ईरान युद्ध पर ब्रेक, 4 महीने…

Spread the loveBIG NEWS : करीब चार महीने से जारी संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता हो…