• 20/03/2023

अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह की अग्रिम जमानत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। न्यायालय ने अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद वे हाईकोर्ट गए थे जहां हाईकोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें लोअर कोर्ट में अपील करने की सलाह दी थी।

लोअर कोर्ट में भी जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब उन्होंने दुबारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए शासन को नोटिस जारी कर मामले की केस डायरी तलब की थी। मामले में सोमवार को सुनवाई होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

आपको बता दें पूर्व नौकरशाह पर पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति, मनी लॉन्ड्रिंग, फॉरेन इन्वेस्टमेंट और चिप्स में तैनाती के दौरान अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर ACB, EOW अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

 

Related post

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल…

Spread the love00 374.96 लाख की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार रायपुर।…
राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री साय

राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी…

Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा रही कांग्रेस अब देश के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर आमादा 00…
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ…

Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी 00 प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के…