• 19/09/2024

कंगना के इमरजेंसी पर बॉम्बे हाई कोर्ट की आज सुनवाई, सर्टिफिकेशन को लेकर हुए बवाल पर किसकी होगी जीत

कंगना के इमरजेंसी पर बॉम्बे हाई कोर्ट की आज सुनवाई, सर्टिफिकेशन को लेकर हुए बवाल पर किसकी होगी जीत
Spread the love

कंगना की विवादित चल रही फिल्म इमरजेंसी को लेकर कंगना और जी स्टूडियो ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी बॉम्बे हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी। दरअसल कंगना और जी स्टूडियो ने आपत्ति जताई थी कि CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड का फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को पहले सर्टिफिकेट दे दिया था लेकिन रिलीज से चार दिन पहले इस पर रोक लगा दी गई।

जहां आज मुंबई हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में कोर्ट ने सीबीएफसी को यह आदेश दिया कि 25 सितंबर तक फिल्म सर्टिफिकेशन पर जल्द फैसला दें। वही मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को की जाएगी सुनवाई के दौरान केंद्रीय बोर्ड ने इस मामले में फैसला देने के लिए नई कमेटी बनाने के लिए कोर्ट से समय मांगा है।

दरअसल इस फिल्म पर सिखों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि इसमें उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। इस पर रोक लगानेेेे के लिए कई राज्यों में याचिकाएं दायर की गई है। इस फिल्म को लेकर सियासी हलचल भी देखने को मिल रही है। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, भूमिका चावला, मनीषा कोराइला, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमंद जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म को कंगना रनौत ने खुद डायरेक्ट किया है।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…