• 27/06/2022

यहां स्टेडियम की छत ढही, 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, 30 की हालत गंभीर

यहां स्टेडियम की छत ढही, 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, 30 की हालत गंभीर

Follow us on Google News

कोलंबिया। एक स्टेडियम की छत ढहने से यहां 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं 100 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हुए हैं। जिनमें से 30 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा टोलिमा राज्य के स्पिनल शहर में बुल फाइटिंग के दौरान हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्टेडियम में 800 लोग बैठे थे और बुल फाइटिंग देख रहे थे। तीन मंजिला इस स्टेडियम का जैसा ही एक हिस्सा गिरा वहां भगदड़ मच गई। चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

इसे भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, आए ट्रोलर्स के निशाने पर

हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। स्टेडियम की छत ढहने से उसके नीचे बड़ी संख्या में लोग दब गए थे। घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायलों हुए हैं, जिनमें से 30 की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला का आखरी गाना SYL को यूट्यूब ने हटाया, ये है वजह