• 27/06/2022

महाराष्ट्र संकट के बीच ED का संजय राउत को नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

महाराष्ट्र संकट के बीच ED का संजय राउत को नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को समन भेजा है। ईडी ने राउत को कल पेश होने के लिए कहा है। संजय राउत को ईडी ने पतरा चॉल मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

वहीं संजय राउत की ओर से जानकारी आई है कि उन्हें अभी तक ED का नोटिस नहीं मिला है। कल उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है इसलिए वे शायद कल ED दफ़्तर नहीं जाएंगे। बल्कि ईडी से राउत वक्त मांगेंगे।

आपको बता दें ईडी ने अप्रैल के महीने में शिवसेना नेता की अलीबाग की जमीन और दादर का फ्लैट कुर्क करने का नोटिस दिया था। ED का दावा है कि गोरेगांव में पतरा चॉल पुनर्वसन प्रोजेक्ट में बिल्डर ने अनियमितता कर तकरीबन 1,039 करोड़ कमाए और उसी पैसे में से 55 लाख रुपये गुरु आशीष कंपनी के एक डायरेक्टर प्रवीण राउत ने संजय राउत की पत्नी को दिए, जिससे संपत्ति खरीदी गई। अब इसी मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें : यहां स्टेडियम की छत ढही, 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, 30 की हालत गंभीर

Related post

रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर की थी गड़बड़ी, कांग्रेस सरकार ने तत्काल किया था तबादला, जानें पूरा मामला विस्तार से

रॉबर्ट वाड्रा लैंड स्कैम: IAS अशोक खेमका ने उजागर…

Spread the loveहरियाणा के शिकोहपुर लैंड डील घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के घेरे…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…
ED Breaking: जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से ED की टीम कर रही पूछताछ, CM आवास के बाहर CRPF तैनात

ED Breaking: जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री से ED की…

Spread the loveझारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मुख्यमंत्री  हेमंत…