• 09/03/2023

शिक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नए नियम के आधार पर ही होगी पदोन्नति

शिक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नए नियम के आधार पर ही होगी पदोन्नति
Spread the love

शिक्षकों और हेडमास्टरों के प्रमोशन एक मामले में हाईकोर्ट से रेगुलर शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है । हाईकोर्ट ने बहुप्रतीक्षित मामले में बड़ा निर्णय सुनाते हुए रेगुलर शिक्षकों की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने शासन द्वारा शिक्षक एलबी संवर्ग को पदोन्नति के लिए नए नियम के खिलाफ अपील की थी।

सरकार ने शिक्षक एवं भर्ती पदोन्नति नियम 2019 में शिक्षक एलबी संवर्ग को पदोन्नति के लिए 5 वर्ष का स्कूल शिक्षा विभाग में अनुभव का प्रावधान रखा था। बाद में शासन ने कैबिनेट की बैठक कर इसमें आवश्यक संशोधन करते हुए अनुभव की तय सीमा को कम करते 3 वर्ष कर दिया था।

Also Read: नियमितीकरण को लेकर बड़ा अपडेट, तो इस वजह से बजट में नहीं हुई घोषणा, सीएम भूपेश ने दिलाया भरोसा बताया अनियमित कर्मचारियों की मांग पर कब लेंगे निर्णय 

इसके खिलाफ कुछ नियमित शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसकी वजह से प्रदेश भर में शिक्षकों की पदोन्नति रुक गई थी, क्योंकि प्रारंभिक सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

आज हाईकोर्ट ने उन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि शासन ने 3 वर्ष के अनुभव के आधार पर शिक्षक एलबी संवर्ग को पदोन्नति देने का जो निर्णय लिया है वह यथावत रहेगा।

Also Read: CG में यहां फिर दिखा बाघ का मूवमेंट, वन विभाग ने लोगों को दी सतर्क रहने की हिदायत 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…