• 23/09/2025

4 जिंदा जले: 100 की स्पीड.. फट गया टायर, डिवाइडर तोड़ते कैंटर से भिड़ी कार, मासूम सहित 4 जले जिंदा

4 जिंदा जले: 100 की स्पीड.. फट गया टायर, डिवाइडर तोड़ते कैंटर से भिड़ी कार, मासूम सहित 4 जले जिंदा
Spread the love

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-34 पर गोपी पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार कार और कैंटर की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें एक महिला और एक बच्चे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही थी। अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे कैंटर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोग बाहर निकलने में असमर्थ रहे और जिंदा जल गए।

सूचना मिलते ही अकराबाद थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…