• 22/09/2025

लेटर बम: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के निशाने पर कलेक्टर, लगाए 8 गंभीर आरोप, CM को पत्र लिख कहा- तीन दिन में हटाएं नहीं तो…

लेटर बम: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के निशाने पर कलेक्टर, लगाए 8 गंभीर आरोप, CM को पत्र लिख कहा- तीन दिन में हटाएं नहीं तो…
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कलेक्टर को तत्काल पद से हटाने की मांग की है, अन्यथा शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कंवर ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर ‘हिटलरशाही’ तरीके से प्रशासन चला रहे हैं, और उनके खिलाफ सैकड़ों गंभीर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं।

ननकीराम कंवर ने पत्र में विस्तार से कलेक्टर पर लगाए गए आरोपों का जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया कि 40,000 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से अरबों रुपये की ठगी का मामला हो चुका है, जिसमें कलेक्टर की सीधी संलिप्तता है। इसी तरह, मालगांव और रलिया क्षेत्रों में फर्जी मुआवजे के नाम पर करोड़ों रुपये की अनियमितता भी कलेक्टर के इशारे पर की गई। कंवर ने कहा, “कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। एक पत्रकार के मकान को जमीदोज कर दिया गया, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को मनमाने ढंग से सील किया गया।”

पहले भी रहा है विवाद का केंद्र

यह विवाद नया नहीं है। पहले भी कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट के लिए नोटिस जारी किया था। कलेक्टर का तर्क था कि वह पोस्ट प्रशासन की छवि को धूमिल करती है और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की मंशा रखती है। जुलाई 2025 में जारी इस नोटिस ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी थी। इसके अलावा, अगस्त 2024 में अतिक्रमण हटाने के दौरान ननकीराम कंवर और कलेक्टर के बीच तनाव चरम पर पहुंचा था, जब कंवर ने एक वायरल वीडियो में अधिकारियों पर ‘जूते से मारने’ की बात तक कह डाली थी।

ननकीराम कंवर ने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि कलेक्टर को राज्य सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है, इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने चेतावनी दी, “अगर तीन दिनों के भीतर कलेक्टर का तबादला नहीं हुआ, तो हम बड़े स्तर पर जन आंदोलन छेड़ देंगे। इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।”

 

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…