• 19/06/2024

साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर
Spread the love

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की लोकसभा चुनाव के आचार संहिता हटने के बाद आज अहम बैठक है। ये बैठक आज यानि आज दोपहर 3 बजे के करीब मंत्रालय में होना हैं। जानकारी के मुताबिक बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: नीट पेपर लीक के विरोध में आमआदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन आज, शिक्षा मंत्री के आवास पर भी करेंगे प्रोटेस्ट

बता दें कि यह बैठक तीन महीने के बाद साय कैबिनेट के मुख्य कार्यालय में आज विशेष होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगेगी। जिसमें नगरीय निकाय के चुनाव एक साथ कराने का निर्णय, पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली इसमें शामिल हैं। इसके अलावा इस बैठक के दौरान कई विभागों के प्रस्तावों के सन्दर्भ में भी विशेष चर्चा होगी।आचार संहिता की वजह से रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी बात होगी। सबसे महत्वपूर्ण चर्चा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर होगी, जिसमें महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने को लेकर सहमति बन सकती है। बलौदाबाजार हिंसा के मामले में भी मंत्रियों से रिपोर्ट ली जाएगी।

 

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…