• 09/08/2022

अनोखे तरीके से चोरों ने की बाइक शोरूम से 7.70 लाख रुपये की चोरी, चारों तरफ बिखेर दिया मिर्ची पाउडर

अनोखे तरीके से चोरों ने की बाइक शोरूम से 7.70 लाख रुपये की चोरी, चारों तरफ बिखेर दिया मिर्ची पाउडर
Spread the love

बिलासपुर में चोरों ने एक बाइक शो रुम में धावा बोलकर तकरीबन 8 लाख रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया। चोरों ने न सिर्फ तिजौरी का ताला तोड़कर लाखों रुपये चोरी की, बल्कि पूरे शो रुम में जगह-जगह मिर्ची पाउडर भी बिखेर दिया। ऐसे में लोग चोरी से ज्यादा चोरी के तरीके से हैरान हैं।

मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। यहां रायपुर रोड पर संजय मोटर्स के नाम से बाइक का शो रुम है। सोमवार को शो रुम बंद रहता है। बैंक बंद होने की वजह से 7 लाख 70 हजार की रकम को कर्मचारियों ने लॉकर में छोड़ दिया था। मंगलवार को जब कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो बाहर शटर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने शो रुम के संचालक संजय बग्गा को इसकी सूचना दी।

मामले की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस और आला अधिकारियों की टीम शोरुम पहुंची। चोरों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम के साथ ही एंटी क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट (ACCU) भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करना चाहा तो पता चला कि वो पिछले 8 महीने से खराब हैं। वहीं चोरों के पतासाजी के लिए पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम को कोई भी सफलता नहीं मिली।

बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा लॉकर सहित पूरे शो रूम में मिर्ची पाउडर छिड़क दिया था। जिसकी वजह से पुलिस डॉग चोरों का सुराग नहीं लगा सका। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस डॉग को चकमा देने के लिए ही चोरों ने मिर्ची पाउडर छिड़का होगा। शोरूम में बड़ी रकम की जानकारी संचालक के अलावा कर्मचारियों को ही थी। लिहाजा पुलिस का पूरा शक शोरूम के कर्मचारियों पर ही है। पुलिस की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस की टीम आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ले रही है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति के घर छापा, बोले- यह राष्ट्र के लिए काला दिन है

इसे भी पढ़ें : पूर्व सांसद को उम्रकैद की सजा, 5 लाख का जुर्माना भी, यह है मामला

इसे भी पढ़ें : रक्षाबंधन 11 को या फिर 12 अगस्त को, संशय करें दूर, जानिए किस दिन है मनाना शुभ

Related post

हाईकोर्ट पहुंचा ट्रेनें कैंसिल होने का मामला, जस्टिस बोले – मालगाड़ी चल सकती है तो एक्सप्रेस क्यों नही?

हाईकोर्ट पहुंचा ट्रेनें कैंसिल होने का मामला, जस्टिस बोले…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में लगातार ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान हो रहे हैं. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगातार यात्री ट्रेनों…
CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की तरह छत्तीसगढ़ में पत्नी की बर्बर हत्या, शव के 6 टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाया

CG Murder: दिल्ली की श्रद्धा और निक्की यादव की…

Spread the loveदिल्ली की श्रद्धा वाल्कर और निक्की यादव हत्याकांड की तरह ही छत्तीसगढ़ से भी एक दिल दहला देने वाला…
ED भागेगी तंत्र-मंत्र से, नेताजी पहुंचे तांत्रिक की शरण में, अनुष्ठान में हुए शामिल

ED भागेगी तंत्र-मंत्र से, नेताजी पहुंचे तांत्रिक की शरण…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में पिछले दो महीने से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। छापे के बाद ईडी…