• 24/02/2023

CG सड़क हादसे में 11 की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान

CG सड़क हादसे में 11 की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे पर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल और मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दिए जाएंगे।

आपको बता दें बीती रात बलौदाबाजार के खिलोरा का रहने वाले साहू परिवार के सदस्य पिकअप वाहन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अर्जुनी गए थे। देर रात वापस लौटने के दौरान बलौदाबाजार- भाटापारा मार्ग पर खमरिया में DPWS स्कूल के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस हादसे में 4 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के उचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: IMD Forecast: पड़ने वाली है भीषण गर्मी! टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, जानिए मौसम का हाल 

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…